नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) बी.एच.यू. लंका ब्रांच वाराणसी व काशी हार्ट केयर के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य एवं ज्ञानवर्धक सतत चिकित्सा शिक्षा (C.M.E.) कार्यक्रम का सफल।

आयोजन होटल मधुवन पैलेस, ककरमत्ता रोड, वाराणसी में संपन्न हुआ।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. भूपेन्द्र वर्मा एम.बी.बी.एस., एम.डी., डी.एम. कार्डियोलॉजी, जिपमर ने “हार्ट अटैक – पहचान, उपचार एवं बचाव के आधुनिक पहलू” विषय पर विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। उन्होंने हृदय रोगों के बढ़ते जोखिम, समय पर पहचान, त्वरित उपचार एवं जीवनशैली में सुधार के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री कौशलेंद्र सिंह पटेल पूर्व मेयर, वाराणसी रहे, जिन्होंने चिकित्सकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत सहायक हैं।
वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. अरविन्द कुमार सिंह क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने आधुनिक एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय पर बल दिया।

इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय से संबंधित अपने अनुभव एवं विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों एवं चिकित्सकों के बीच संवादात्मक सत्र भी आयोजित किया गया, जिससे सभी प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने की, समन्वय डॉ. एस. बी. सिंह सचिव द्वारा किया गया। डॉ. शिवाजी सिंह कोषाध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया व संचालन डॉ. कुलदीप कुमार के द्वारा किया गया, नीमा बी०एच०यू० लंका ब्रांच वाराणसी के सभी सदस्यो एवं पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अंत में नीमा बी०एच०यू० लंका ब्रांच वाराणसी ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई।
