वाराणसी : दिनांक 28 मई 2026, गुरुवार को होटल फ्रॉस्टी फर्न (डाफी टोल प्लाजा के समीप) में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय डॉ० सुनील कुमार पटेल (विधायक, रोहनिया विधानसभा) एवं विशिष्ट अतिथि श्री सुरेश सिंह (जिला उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी) की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने चिकित्सकों के सतत शिक्षा कार्यक्रमों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

इस अवसर पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए।

डॉ० डी० राय ने जटिल स्पाइनल सर्जरी पर अपने अनुभव साझा किए। डॉ० अशोक भट्ट ने हीट स्ट्रोक एवं उसके प्रभावी प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ० रवि गुप्ता ने जटिल पित्ताशय की पथरी के लैप्रोस्कोपिक प्रबंधन पर प्रकाश डाला, वहीं डॉ० श्रेयांश द्विवेदी ने स्टेटस एपिलेप्टिकस के प्रबंधन पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने विषयों पर गहन चर्चा कर अपने ज्ञान को अद्यतन किया। अंत में आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थित चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यक्ष डॉ० राजेश श्रीवास्तव, सचिव डॉ० एस० बी० सिंह एवं कोषाध्यक्ष डॉ० शिवाजी सिंह सहित नीमा बी०एच०यू० लंका ब्रांच वाराणसी की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
