आज दिनांक 16 मई 2026, दिन शनिवार को हम सभी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्र प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के मेल के माध्यम से अवगत कराते हुए संसदीय कार्यालय वाराणसी केंद्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार तथा NTA द्वारा नीट 2026 की स्थगित परीक्षा की अग्रिम तिथि 21 जून( अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस) को निर्धारित किए जाने के संदर्भ मे पत्र देने जा रहे थे
कार्यालय से पूर्व ही पुलिस बल द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया पत्र के माध्यम से ध्यान आकर्षित कराते हुए छात्र नेता अभिषेक सिंह पूर्व सदस्य छात्र परिषद बी. एच. यू.) एवं अभय सिंह मिक्कू ने बताया कि NTA द्वारा नीट 2026 स्थगित परीक्षा(14 मई 2026) का अग्रिम तिथि 21 जून 2026 को निर्धारित किया गया है। जो कि एक उचित तिथि नहीं है क्योंकि माननीय प्रधानमंत्री जी आपके प्रयास से 21 जून (अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस) को वैश्विक स्तर पर योग दिवस मनाया जाता है, इस अवसर पर भारत के सभी सरकारी,गैर सरकारी, शिक्षण,गैर शिक्षण व सामाजिक संस्थाओं द्वारा योग दिवस मनाया जाता है जिसमें हर उम्र के बालक,बालिका स्त्री एवं पुरुष भाग लेते हैं।
वही छात्र नेता रजत सिंह एवं ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा की योग दिवस भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करता है क्योंकि यह भारत की कोई आधुनिक खोज नहीं बल्कि आयुर्वेद चिकित्सा की एक की धरोहर है इसलिए उक्त तिथि को परीक्षा करा कर किसी दूसरी तिथि को परीक्षा कराया जाए। देर रात छात्र नेताओं को पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया। इस अवसर पर दर्जनों छात्र उपस्थित थे।
