वाराणसी : डॉ. अनुराग तिवारी, सहायक प्रोफेसर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग, इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (आईएमएस), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), 17 अप्रैल 2026 से यूनाइटेड किंगडम के अल्स्टर विश्वविद्यालय की यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा ब्रिटिश काउंसिल द्वारा समर्थित एक अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग कार्यक्रम के अंतर्गत हो रही है।इस दौरान डॉ. तिवारी एक विशेष कार्यशाला में भाग लेंगे तथा 20 अप्रैल 2026 को एक अतिथि व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। यह व्याख्यान नैदानिक एवं शोध परिप्रेक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर केंद्रित होगा, जो दोनों संस्थानों के साझा शैक्षणिक उद्देश्यों को दर्शाता है।इससे पहले, जनवरी 2026 में आईएमएस-बीएचयू में इसी पहल के अंतर्गत एक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया था, जिसमें दोनों संस्थानों के शिक्षकों और शोधकर्ताओं के बीच ज्ञान का दान-प्रदान, क्षमता निर्माण और संयुक्त शोध पर चर्चा को बढ़ावा मिला।
ब्रिटिश काउंसिल द्वारा समर्थित यह सहयोग शैक्षणिक संबंधों को मजबूत करने, अंतःविषयक शोध को प्रोत्साहित करने तथा शिक्षकों और छात्रों को वैश्विक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। डॉ. तिवारी की यह यात्रा इस साझेदारी को और सुदृढ़ करने तथा नैदानिक शोध और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य के संयुक्त परियोजनाओं के लिए नए अवसर खोलने में सहायक होगी।
इस अवसर पर डॉ. तिवारी ने अपनी यात्रा को लेकर उत्साह व्यक्त किया और स्वास्थ्य शोध एवं शिक्षा को आगे बढ़ाने में ऐसे अंतरराष्ट्रीय सहयोगों के महत्व पर जोर दिया।
