प्रथम बर्ष MBBS चिकित्सा विज्ञान संस्थान के नूतन छात्र अभिनंदन और महर्षि चरक शपथ समारोह का आयोजन नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आज के एन उड़ुपा सभागार सभागार में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि बी एच यू के कुलपति प्रो अजीत कुमार चतुर्वेदी और विशिष्ट अतिथि प्रो जे पी लाल रहे।

चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो एस एन शंखवार और डीन प्रो संजय गुप्ता ने इस अवसर पर nmo के सेवा भाव की सराहना की।

कुलपति जी ने चिकित्सा में सेवा के भाव को अपरिहार्य बताया। इस अवसर पर चिकित्सा विज्ञान संस्थान के पद्मश्री प्रो श्याम सुंदर को धन्वंतरि सम्मान दिया गया। अन्य चिकित्सक और विद्यार्थी भी सम्मानित किए गए।

डॉ सत्येंद्र तिवारी nmo काशी प्रांत अध्यक्ष और डॉ ममता चिकित्सा विज्ञान संस्थान इकाई की अध्यक्ष के अलावा करीब 20 वरिष्ठ प्रोफेसर और 150 मेडिकल के स्नातक और परास्नातक छात्र आज के कार्यक्रम में रहे।

डॉ विश्वंभर सिंह, डॉ आर एन चौरसिया, डॉ एस पी मिश्रा, डॉ अतुल, डॉ सच्चिदानंद ने काफी सक्रिय भूमिका निभाई।लोकप्रिय शिक्षक सम्मान से चार प्रोफेसर डॉ हैंजबरुण शर्मा, डॉ उपेंद्र कौर, डॉ विभा स्वरूप, डॉ एस के भारतीय सम्मानित किए गए।

