युवाओं, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों को जोड़कर प्रदेश में विकास एवं नीति विमर्श को नई गति देने की तैयारी
नई दिल्ली। देश के नीति एवं शोध क्षेत्र में सक्रिय प्रतिष्ठित थिंक टैंक विजन विकसित भारत पॉलिसी एंड रिसर्च सेंटर ने अपनी महत्वाकांक्षी पहल ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के लिए सामाजिक उद्यमी एवं युवा नेतृत्वकर्ता श्री बीर भद्र सिंह को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के माध्यम से संस्था का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में युवाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए विकास के नए आयामों पर संवाद, शोध और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शिवेश प्रताप ने कहा कि विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में विकसित उत्तर प्रदेश की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश की विशाल युवा शक्ति, सामाजिक विविधता और विकास की अपार संभावनाओं को देखते हुए युवाओं, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री बीर भद्र सिंह के नेतृत्व में यह पहल प्रदेश में नई ऊर्जा के साथ व्यापक जनभागीदारी का माध्यम बनेगी।
श्री बीर भद्र सिंह दिवि वेलफेयर फाउंडेशन (Divi Welfare Foundation) के संस्थापक एवं कार्यकारी निदेशक हैं। इसके साथ ही वह आईएबी अमेरिका के रिसर्च फेलो भी हैं। शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व एवं सामाजिक विकास के क्षेत्रों में उनका सक्रिय योगदान रहा है।
नई जिम्मेदारी के तहत श्री बीर भद्र सिंह उत्तर प्रदेश के युवाओं को विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश के अभियान से व्यापक स्तर पर जोड़ने का कार्य करेंगे। इसके अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में युवा सम्मेलन, संवाद कार्यक्रम, सामाजिक पहल, नीति विमर्श एवं शोध गतिविधियों के आयोजन की योजना है।
विजन विकसित भारत पॉलिसी एंड रिसर्च सेंटर का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा, विशेषज्ञों के ज्ञान और समाज की सामूहिक भागीदारी को एक मंच पर लाकर विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प में सार्थक योगदान देना है।
