सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्राक्टोरियल बोर्ड से एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिप्टी चीफ प्रॉक्टर प्रो. श्रीकृष्ण त्रिपाठी जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय मुख्य सुरक्षाधिकारी प्रो. सन्दीप पोखरिया के कथित तानाशाही रवैये और छात्र-विरोधी कार्यशैली से आहत होकर लिया गया है। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक इस विषय पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
यह घटनाक्रम विश्वविद्यालय की प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है प्रो. श्रीकृष्ण त्रिपाठी जी सदैव छात्रों के हित में कार्य करने वाले, सरल, समर्पित और छात्रों के प्रिय गुरु रहे हैं। उन्होंने तन, मन और धन से छात्रों के लिए खुद को समर्पित किया है। ऐसे सम्मानित और छात्रहितैषी शिक्षक के साथ इस प्रकार का व्यवहार न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि समस्त छात्र समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला भी है।
आज काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्र अपने प्रिय गुरुजी के साथ मजबूती से खड़े हैं और उनके सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट हैं।
