फिजियोथेरेपी वेलफेयर एसोसिएशन वाराणसी शाखा के पदाधिकारियों के लिए हुए चुनाव में डॉक्टर व्योम ज्ञानपुरी बने।चुनाव अधिकारी उत्तर प्रदेश फिजियोथैरेपी वेलफेयर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर संतोष पाण्डेय ने देखरेख में अध्यक्ष पद के लिए डॉक्टर पूनीत जायसवाल, डॉक्टर नीरज प्रकाश, डॉक्टर व्योम ज्ञानपुरी तथा डॉक्टर नीलेश गुप्ता ने नामांकन किया था।
इनमें डॉक्टर व्योम ज्ञानपुरी 30 वोट हासिल कर विजयी रहे। उपाध्यक्ष डॉक्टर. सौरभ आनंद, सचिव डॉक्टर नितिन मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉक्टर धीरज सिंह, संयुक्त सचिव डॉक्टर आनंद प्रजापति तथा डॉक्टर राजीव तिवारी बने ड्ढ नए पदाधिकारियों ने वाराणसी के फिजियोथेरेपी समुदाय की सेवा करने, पेशेवर विकास को बढ़ावा देने तथा रोगी कल्याण के लिए प्रतिबद्धता जताई है।
एसोसिएशन के सदस्यों ने इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सराहना की तथा नए नेतृत्व को बधाई दी ढ सचिव डॉक्टर नितिन मिश्रा ने कहा कि हमारी टीम मिलकर वाराणसी को फिजियोथेरेपी हब बनाने के लिए कटिबद्ध है।
