आज काशी हिंदू विश्वविद्यालय के आर्ट्स कॉलेज में मनाई गई। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के डॉक्टर सूबेदार सिंह ने कहा जनेश्वर जी की राजनीति की शुरुआत इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों और नौजवानों के बीच से शुरू हुई इसी दरमियान उनकी मुलाकात प्रसिद्ध समाजवादी नेता डॉक्टर राम मनोहर लोहिया से हुई और लोहिया जी उनके विचारों और कार्यशैली से इतने प्रभावित हुए कि लोग उन्हें छोटे लोहिया कहना शुरू कर दिए।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य श्री महेंद्र सिंह यादव ने कहा, छात्रों और नौजवानों के अंदर समाजवादी विचारों का प्रचार और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देना जनेश्वर जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
महानगर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष श्री दिलीप डे ने कहा की राज नारायण जी और जनेश्वर जी के विचारों से प्रभावित होकर हम लोग समाजवाद का झंडा उठाए और उसी रास्ते पर चलते हुए समाज में शोषण और वंचितों की लड़ाई श्री अखिलेश यादव की अगुवाई में लड़ रहे हैं। समाजवादी नेता श्री राजेश यादव ने कहा कि वक्त का तकाजा है कि जनेश्वर जी के विचारों के अनुरूप समाज में संघर्ष किया जाए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री डॉ बहादुर सिंह यादव ने कहा जनेश्वर जी के विचार पुराने और नए समाजवादियों के बीच में एक सेतु का काम करते थे और इस सेतु के चलते उन्होंने स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्री अखिलेश यादव को राजनीति में लाकर छात्रों और योजनाओं के बीच में काम करने की सलाह दी। उन्होंने लोहिया के सिद्धांतों के साथ-साथ नवसृजित।
समाजवाद की स्थापना के लिए नई पीढ़ी को राजनीति में लाने का काम किया। इस अवसर पर प्रखर सामाजिक न्याय के पुरोधा डॉ बी एन सिंह ने कहा गरीबों का आंसू पोछना ही सच्चा समाजवाद है। जनेश्वर जी अत्याचार शोषण और पूंजीवाद के विरुद्ध आजीवन संघर्ष करते रहे। कार्यक्रम का संचालन शोध छात्र विनय सिंह ने किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र और नौजवान उपस्थित थे।
