वाराणसी में RSB-CON 2026 का आयोजन, फिजियोथेरेपी विशेषज्ञों ने साझा किए आधुनिक उपचार के अनुभव
वाराणसी। वाराणसी में आयोजित RSB-CON 2026 में देशभर से फिजियोथेरेपिस्ट, शोधकर्ता और चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लिया।

सम्मेलन में आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीकों, पुनर्वास (रीहैबिलिटेशन), दर्द प्रबंधन और मरीजों की बेहतर देखभाल से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सम्मेलन में डॉ. व्योम ज्ञानपुरी, डॉ. नितिन मिश्रा, डॉ. धीरज सिंह, डॉ. नीलेश गुप्ता और डॉ. शुभम सहित कई विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यान दिए। उन्होंने फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में नई तकनीकों, शोध और क्लिनिकल अनुभवों को प्रतिभागियों के साथ साझा किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न अकादमिक सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों को नवीन उपचार पद्धतियों, वैज्ञानिक शोध और क्लिनिकल प्रैक्टिस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। सम्मेलन का उद्देश्य फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना और युवा चिकित्सकों को विशेषज्ञों से सीखने का अवसर प्रदान करना रहा।
विशेषज्ञों ने कहा कि बदलती चिकित्सा तकनीकों के दौर में फिजियोथेरेपी की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। ऐसे सम्मेलन चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार, शोध और बेहतर मरीज सेवा को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं।
