वाराणसी। भारतीय तिथि के अनुसार काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ( BHU ) के संस्थापक महामना पण्डित मदनमोहन मालवीय जी ( Mahamana Pandit Madan Mohan Malviya ) की जयन्ती पर आज प्रातः विश्वविद्यालय परिसर स्थित श्री विश्वनाथ मन्दिर में रुद्राभिषेक विधि-विधान से सम्पन्न हुआ।
श्री विश्वनाथ मन्दिर ( Shree Vishwanath Mandir ) के मानित व्यवस्थापक एवं ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य प्रो. विनय कुमार पाण्डेय तथा सहमानित व्यवस्थापक डॉ. सुभाष पाण्डेय के आचार्यत्व में पुरोहितो ने रुद्राभिषेक सम्पन्न कराया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रेक्टर प्रो. संजय कुमार व जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. राजेश सिंह सहित शिक्षक व कर्मचारीगण मौजूद थे।
