मेला प्रयागराज 2026 में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन द्वारा स्थापित स्वास्थ्य शिविर का विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ। सर्वप्रथम संगम स्नान, भूमि पूजन तथा हवन पूजा संपन्न की गई जिसके पश्चात भारत माता, स्वामी विवेकानंद एवं भगवान धन्वंतरि के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन संपन्न हुआ।

शिविर में पूर्णत: निशुल्क नेत्र चिकित्सा, दंत चिकित्सा, सामान्य चिकित्सा तथा दिव्यांग जन हेतु जयपुर फुट तथा ब्रेसेज प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। यह शिविर 5 फरवरी तक अनवरत सेवाएं प्रदान करता रहेगा जिसमें विभिन्न मेडिकल कॉलेजों एवं अन्य संस्थानों से विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं चिकित्सा छात्रों द्वारा अपनी निस्वार्थ सेवाएं प्रदान की जायेंगी।

इस अवसर पर एम्स नई दिल्ली से प्रो (डॉ) संजय राय विभागाध्यक्ष कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, चिकित्सा विज्ञान संस्थान बी.एच.यू. वाराणसी से निदेशक (डॉ) एस. एन. शंखवार, विभागाध्यक्ष स्त्री एवं प्रसूति रोग प्रो (डॉ) अंजली, न्यूरो फिजिशियन प्रो (डॉ) आर एन चौरसिया, नाक कान गला विभाग के प्रो (डॉ) विश्वंभर सिंह तथा डॉ एस के सिंह, निदेशक, एपेक्स चिकित्सालय, वाराणसी तथा प्रयागराज से डा राजीव वैश्य, निदेशक ग्लोबल हास्पिटल एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर अखिलेश प्रताप सिह, सुप्रसिद्ध मनोरोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक प्रताप सिंह, डेंटल सर्जन डॉ अखिलेश त्रिपाठी एवं डॉ पद्मनाभ के साथ ही काशी प्रांत के विभिन्न जनपदों से चिकित्सा शिविर में सेवाएं देने हेतु आए चिकित्सा छात्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी चिकित्सकों द्वारा पूरे मनोयोग से संगम तट पर आने वाले स्नानार्थियों की सेवा सुश्रुषा करने का प्रण लिया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रीमान सुबंधु जी, गंगा पार के जिला प्रचारक श्रीमान प्रेम सागर जी, प्रयाग उत्तर के संघ चालक श्री एवं भाग प्रचारक श्री शिव प्रताप जी की गरिमामयी उपस्थिति प्राप्त हुई। कार्यक्रम का आयोजन नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रो (डॉ) विश्वंभर सिंह एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री डा सच्चिदानंद जी के मार्गदर्शन में शिविर के संस्थापक व्यवस्थापक एवं काशी प्रांत के सचिव प्रो (डॉ) राजेश कुमार राय द्वारा किया गया।

प्रयागराज : माघ मेला प्रयागराज 2026 में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन द्वारा स्थापित स्वास्थ्य शिविर का विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ। सर्वप्रथम संगम स्नान, भूमि पूजन तथा हवन पूजा संपन्न की गई जिसके पश्चात भारत माता, स्वामी विवेकानंद एवं भगवान धन्वंतरि के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन संपन्न हुआ। शिविर में पूर्णत: निशुल्क नेत्र चिकित्सा, दंत चिकित्सा, सामान्य चिकित्सा तथा दिव्यांग जन हेतु जयपुर फुट तथा ब्रेसेज प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। यह शिविर 5 फरवरी तक अनवरत सेवाएं प्रदान करता रहेगा जिसमें विभिन्न मेडिकल कॉलेजों एवं अन्य संस्थानों से विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं चिकित्सा छात्रों द्वारा अपनी निस्वार्थ सेवाएं प्रदान की जायेंगी। इस अवसर पर एम्स नई दिल्ली से प्रो (डॉ) संजय राय विभागाध्यक्ष कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, चिकित्सा विज्ञान संस्थान बी.एच.यू. वाराणसी से निदेशक (डॉ) एस. एन. शंखवार, विभागाध्यक्ष स्त्री एवं प्रसूति रोग प्रो (डॉ) अंजली, न्यूरो फिजिशियन प्रो (डॉ) आर एन चौरसिया, नाक कान गला विभाग के प्रो (डॉ) विश्वंभर सिंह तथा डॉ एस के सिंह, निदेशक, एपेक्स चिकित्सालय, वाराणसी तथा प्रयागराज से डा राजीव वैश्य, निदेशक ग्लोबल हास्पिटल एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर अखिलेश प्रताप सिह, सुप्रसिद्ध मनोरोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक प्रताप सिंह, डेंटल सर्जन डॉ अखिलेश त्रिपाठी एवं डॉ पद्मनाभ के साथ ही काशी प्रांत के विभिन्न जनपदों से चिकित्सा शिविर में सेवाएं देने हेतु आए चिकित्सा छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी चिकित्सकों द्वारा पूरे मनोयोग से संगम तट पर आने वाले स्नानार्थियों की सेवा सुश्रुषा करने का प्रण लिया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रीमान सुबंधु जी, गंगा पार के जिला प्रचारक श्रीमान प्रेम सागर जी, प्रयाग उत्तर के संघ चालक श्री एवं भाग प्रचारक श्री शिव प्रताप जी की गरिमामयी उपस्थिति प्राप्त हुई। कार्यक्रम का आयोजन नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रो (डॉ) विश्वंभर सिंह एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री डा सच्चिदानंद जी के मार्गदर्शन में शिविर के संस्थापक व्यवस्थापक एवं काशी प्रांत के सचिव प्रो (डॉ) राजेश कुमार राय द्वारा किया गया।
