पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों/ अवैध असलहा के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्ररेट वाराणसी के निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर के कुशल नेतृत्व में थाना आदमपुर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त मोहम्मद रफत हुसैन उर्फ सोनू पुत्र मौलाना असगर अली उर्फ मास्टर निवासी ए35/74-1-XN जलालीपुरा थाना जैतपुरा कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 20 वर्ष को राजघाट पिकेट से काशी स्टेशन ढलान की ओर थाना आदमपुर से दिनांक -17.01.2026 को 01 अवैध तमन्चा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरणः – दिनांक 17/01/2026 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति तमंचा लेकर अपनी
टेम्पू से काशी स्टेशन (निर्माणाधीन) ढलान से राजघाट की ओर आने के लिए खड़ा है। पुलिस बल द्वारा एक बारगी दबिश देकर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया, नाम व पता पूछने पर अपना नाम मो० रफत हुसैन उर्फ सोनू पुत्र मौलाना असगर अली उर्फ मास्टर नि0-ए 35/74-1-XN जलालीपुरा थाना जैतपुरा कमि० वाराणसी उम्र 20 वर्ष बताया जामा तलाशी ली गई तो पहने पेंट के बायी जेब से 01 तमन्चा 315 बोर व दाहिनी जेब से 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर (8MM) बरामद हुआ। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना आदमपुर पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना आदमपुर पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सम्बन्धित अभियोग का विवरणः मु0अ0स0–0020/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना आदमुपर, कमि०
वाराणसी
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः मोहम्मद रफत हुसैन उर्फ सोनू पुत्र मौलाना असगर अली उर्फ मास्टर निवासी ए35/74-1-XN जलालीपुरा थाना जैतपुरा कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 20 वर्ष।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक-17.01.2026 को, स्थान- राजघाट पिकेट से काशी स्टेशन ढलान की ओर थाना आदमपुर से।
