वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ( Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith ) में मंगलवार को कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ( Professor Anand Kumar Tyagi ) ने झारखंड प्रदेश स्थापना दिवस (15 नवम्बर, 2025) के अवसर पर हुए कार्यक्रमों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र, कार्यक्रम संयोजक प्रो. नन्दिनी सिंह, प्रो. आनन्द शंकर चौधरी, प्रो. संगीता घोष, एल्युमिनी सेल के निदेशक प्रो. नलिनी श्याम कामिल, अमिताभ कुमार सिंह, अश्वनी कुमार वर्मा, श्रेय चेलम आदि उपस्थित रहे।
