वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को केदारघाट स्थित विद्या मठ पहुंचकर ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज से भेंट की। अजय राय ने शंकराचार्य जी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में संतों के सम्मान को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला।
साजिश के तहत संतों को किया जा रहा बदनाम
मठ से बाहर आने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए अजय राय ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार एक सुनियोजित साजिश के तहत पूज्य शंकराचार्य जी की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “शंकराचार्य जी साक्षात भगवान के स्वरूप हैं। उनका अपमान केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि संपूर्ण सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा पर आघात है।”
राय ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार अपनी नीतियों के विरुद्ध स्वर उठाने वाले धर्माचार्यों की गरिमा को ठेस पहुंचा रही है, जो पूरी तरह से आध्यात्मिक मूल्यों के खिलाफ है।

सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी लड़ाई
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि काशी संतों की पवित्र भूमि है और यहां का जन-जन अपने गुरुओं के सम्मान की रक्षा करना जानता है। उन्होंने कहा:
”सरकार यह न भूले कि उसकी तानाशाही का अंत निकट है। जनता सब देख रही है। कांग्रेस पार्टी संतों के सम्मान के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगी। हम इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे।”
सच्चाई को जनता के बीच ले जाएगी कांग्रेस
अजय राय ने प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी तथ्यों और प्रमाणों के साथ जनता के बीच जाएगी और बताएइस अवसर पर अजय राय के साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, अनिल श्रीवास्तव, प्रजानाथ शर्मा, सतनाम सिंह, मनीष मोरोलिया, ओमप्रकाश ओझा, अरुण सोनी, राजीव गौतम, राजू राम, प्रमोद वर्मा, संतोष चौरसिया, सदानन्द तिवारी, आशिष तिवारी, समेत दर्जनों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।गी कि किस तरह सत्ता के अहंकार में संतों का अनादर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि काशी के कांग्रेस कार्यकर्ता और आम नागरिक पूरी तरह से शंकराचार्य जी के साथ डटकर खड़े हैं।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर अजय राय के साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, अनिल श्रीवास्तव, प्रजानाथ शर्मा, सतनाम सिंह, मनीष मोरोलिया, ओमप्रकाश ओझा, अरुण सोनी, राजीव गौतम, राजू राम, प्रमोद वर्मा, संतोष चौरसिया, सदानन्द तिवारी, आशिष तिवारी, समेत दर्जनों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
