वाराणसी : राष्ट्रीय हिन्दू दल संगठन के अध्यक्ष रोशन पाण्डेय ने यूजीसी ऐक्ट का पुरजोर विरोध करते हुए अपने खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री को भेजा है इसके साथ ही उन्होंने सवर्ण सांसदों को चूड़ियां भेजकर इस्तीफा देने की बात भी कहां । रोशन पाण्डेय ने कहा कि भाजपा को यूसीसी कानून, जनसंख्या नियंत्रण कानून, घुसपैठिया नियंत्रण कानून, गौ हत्या पर कानून लाने के लिए हम सवर्णों ने सत्ता में पहुंचाया है लेकिन ये तो सवर्णों को मिटाने और गला घोंटने के लिए यूजीसी कानून नरेंद्र मोदी की सरकार ने लायी है यह हम सवर्ण जाति ब्राह्मण,भुमिहार, राजपूतों पर सर्जिकल स्ट्राइक है।

रोशन पाण्डेय ने कहा कि कुछ दिन पहले ही भाजपा सरकार बटोगे तो कटोगे और एक रहोगे तो सेफ रहोगे जैसे नारे पर बल दिया था लेकिन अब वही भाजपा हिन्दूओं को आपस में लड़ाने और तोड़ने का काम फूट डालो और राज करो का काम कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने सवर्ण सांसदों को चूड़ियां भी डाक द्वारा भेजा है। राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग उपाध्यक्ष सन्तोष द्विवेदी पप्पू ने कहा कि सवर्ण समाज पहले से ही एससी-एसटी एक्ट से पीड़ित है उसके बाद फिर से यूजीसी ऐक्ट जैसे काला कानून बनाकर सवर्ण समाज को मिटाने का कार्य बीजेपी सरकार कर रही है।

संतोष द्विवेदी ने कहा कि सभी विश्वविद्यालय में पहले से ही प्रशासनिक विभाग एडमिनिस्ट्रेटिव डिपार्मेंट होता है उसके बाद इस कानून की क्या आवश्यकता थी? हम सवर्ण वोट देकर सत्ता में पहुंचाया है तो सवर्ण सत्ता से हटा भी सकती है। सवर्ण विरोधी यूजीसी कानून वापस लेने में ही भाजपा की भलाई है। इस मौके पर राष्ट्रीय हिन्दू दल के अध्यक्ष रोशन पाण्डेय के साथ बजरंग दल काशी के विभाग उपाध्यक्ष संतोष द्विवेदी उर्फ पप्पू जी राहुल सोनकर, राजेश चौहान, दीपक केशरी इत्यादि उपस्थित थे।

