दुनियाभर में हर वर्ष 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों के साथ विश्व मे शांति को बढ़ावा देना हैं। वही अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर ग्रीन ग्रुप महिलाओं का प्रोफेसर ने भूरी भूरी प्रंशसा की।
अयोध्या : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में होप वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा 5 गांव में गठित ग्रीन ग्रुप को शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कामता प्रसाद सुंदरलाल साकेत महाविद्यालय की हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मंजूषा मिश्रा ने रेतिया गांव की ग्रीन ग्रुप टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दिया। इस दौरान उन्होंने कहा की महिलाएं आज कंधे से कंधा मिलाकर समाज के हर तबके में पुरुषों से आगे बढ़ रही हैं और पूरे देश में समाज में नाम कमा रही है।
इसके साथ ही देश का नाम ऊंचा कर रही हैं चाहे वह शिक्षा, तकनीकी, विज्ञान, कला, चिकित्सा, पर्यावरण हर क्षेत्र में युवा महिलाएं अपना योगदान दे रही हैं और ग्रीन ग्रुप से जुड़ी महिलाएं समाज का आईना है यह महिलाएं अब अबला नहीं सबला हैं यह सामाजिक बुराइयों के खिलाफ नशा जुवा खोरी को जड़ से खत्म करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। प्रोफेसर ने होप वेलफेयर संस्था के सभी मेंबर का भूरी भूरी प्रशंसा की और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान होप वेलफेयर ट्रस्ट की दिव्या, प्रशान्त, सौरभ के साथ-साथ पार्षद प्रतिनिधि रतिया श्री हेमंत निषाद व SI पवन त्रिपाठी मौजूद थे।
More Stories
वाराणसी : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए DM ने जारी किया रात्रि कर्फ्यू का आदेश, इतने समय तक होगा कर्फ्यू, यहां देखे पूरी डिटेल
वाराणसी : पंचायत चुनाव को लेकर विद्यापीठ ब्लॉक पर हुआ नामांकन, कोविड गाइडलाइंस की उड़ी धज्जियां
वाराणसी : कोरोना का कहर जारी, जिलें में आज फिर कोरोना दो सौ के पार, दो की हुई मौत