सोनभद्र : लोकसभा चुनाव के बिगुल बजने के बाद सभी राजनीतिक पार्टीया प्रचार में जोरो शोरो से लगी गयी है। वही लोकसभा चुनाव को लेकर सोनभद्र की भाजपा जिला इकाई ने विजय संकल्प सभा का आयोजन किया।
जिले के राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में भाजपा ने विजय संकल्प सभा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह और प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा भी मौजूद रहे।
प्रियंका गांधी के आने नही पड़ेगा असर : प्रदेश अध्यक्ष
प्रियंका गांधी पर पूछे गए सवाल पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रियंका गांधी जिस दायित्व के साथ आईं है उसका कोई असर नहीं होगा।राबर्ट्सगंज सीट से प्रत्याशी न घोषित होने पर कहा कि भाजपा का चेहरा कमल का फूल है लेकिन राबर्ट्सगंज की सीट अपना दल को जाने के कयासों पर उन्होंने कहा कि यह भविष्य की बात है और शीर्ष नेतृत्व यह फैसला करेगा। भाजपा द्वारा महिलाओ को टिकट देने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि पार्टी महिलाओ को लेकर संवेदनशील है।
भाजपा द्वारा महिलाओं को लोकसभा टिकट दिए जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा की पार्टी महिलाओं को लेकर संवेदनशील है और जहां महिलाएं सक्रिय हैं उनके बारे में विचार कर रही है।
राबर्ट्सगंज की सीट पर भाजपा द्वारा अभी तक प्रत्याशी घोषित न किए जाने पर उन्होंने कहा की कमल का फूल ही पार्टी का चेहरा है । लेकिन जब उनसे पूछा गया कि राबर्ट्सगंज की सुरक्षित सीट को अपना दल को दिए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि इसका फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा।
वीडियो :
रिपोर्ट : ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी
More Stories
वाराणसी : टीकाकरण के लिए जागरूक कर रहा घाटवॉक
वाराणसी : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए DM ने जारी किया रात्रि कर्फ्यू का आदेश, इतने समय तक होगा कर्फ्यू, यहां देखे पूरी डिटेल
वाराणसी : पंचायत चुनाव को लेकर विद्यापीठ ब्लॉक पर हुआ नामांकन, कोविड गाइडलाइंस की उड़ी धज्जियां