वाराणसी : गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह शुक्रवार को वाराणसी पहुचें। जहां उन्होंने सपा-बसपा के गठबंधन को अस्तित्व बचाने वाला करार दिया। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की बखान भी करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुनः 2019 में फिर से बनेगी। इस बार भाजपा सरकार की 2014 से ज्यादा सीट से जीत दर्ज कर नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।
वाराणसी दौरे पर पहुचें केंद्रीय गृहमंत्री के राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह सपा-बसपा के गठबंधन को अस्तित्व बचाने वाला मेल करार दिया। वही उन्होंने कहा कि ये दोनों अपनाई अंतिम लड़ाई भी लड़ रहे है। इस दौरान उन्होंने भाजपा के सहयोगी पार्टी सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भाजपा को दंगा कराने वाली पार्टी पर सिंह ने कहा कि प्रदेश में एक ऐसी सरकार है जिसके कार्यकाल में एक भी दंगा नही हुआ है।
मायावती द्वारा अपने भतीजे को लेकर राजनीति में लाने पर सवाल जब पूछा गया। तो पंकज सिंह ने कहा ये उनका निजी मामला है जो जिसको लाना चाहे ला सकती है। और हां मैं बस इतना ही जनता हु की केंद्र में मोदी सरकार कल चार साल हो गए और प्रदेश में 2 साल धीरे-धीरे हो रही हैं। सरकार द्वारा बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं चल रही है। इस लोए मैं कह सकता हु की 2014 से ज्यादा सीटें जीतकर एक बार फिर भाजपा की ही सरकार बनेगी।
इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार के कार्य को देखते हुए। हमारी सीटे बढ़ेगी और सपा-बसपा समाप्त हो जाएगी। मायावती के प्रधानमंत्री बनने के सपना देखने के ख्वाब पर उन्होंने कहा कि हम सभी किसी के सपने को तो नही रोक सकते है। कोई कुछ भी देख एकता है।
वही प्रवासी भारतीय दिवस पर ओमप्रकाश राजभर द्वारा पैसे की बर्बादी करने के बयान पर सिंह ने कहा कि बनारस में 15वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन ही रह है। यह पूरे भारत के बारे में विश्व को बाते के लिए एक अद्भुत आयोजन किया गया है। और ये पूरे भारत वासियों के लिए गौरव की बात हो रही है।
वही ओमप्रकाश राजभर द्वारा भाजपा को दंगा कराने वाले पार्टी कहे जाने और बुलंदशहर का दंगा करनाए के बयान पर पंकज सिंह ने कहा कौन क्या बयान दे रहा है नही जानता मगर उत्तर-प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार बनी है। इस कार्यकाल में एक भी दंगा नही हुआ हैं। योगी सरकार लगातार अपराध पर अंकुश लगाने का कार्य किया है और कर रही है।
More Stories
वाराणसी : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए DM ने जारी किया रात्रि कर्फ्यू का आदेश, इतने समय तक होगा कर्फ्यू, यहां देखे पूरी डिटेल
वाराणसी : पंचायत चुनाव को लेकर विद्यापीठ ब्लॉक पर हुआ नामांकन, कोविड गाइडलाइंस की उड़ी धज्जियां
वाराणसी : कोरोना का कहर जारी, जिलें में आज फिर कोरोना दो सौ के पार, दो की हुई मौत