वाराणसी : विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से समाज मे शोषित और वंचित महिलाओं को लगातार जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में विधिक सेवा सेवा न्यायाधिकरण की सचिव ने दुर्गाकुंड स्थित वृद्धाआश्रम में रह रही वृद्ध महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

वृद्धाश्रम में रह रही दर्जनों महिलाओं से उनके व्यक्तिगत समस्याओं को जाना और उनके निदान के लिए जरूरी कार्यवाही करने की बात भी कही। इसके बाद कोरोना को लेकर वृद्धाश्रम में रह रही एक-एक महिलाओं से उनका हाल-चाल पूछा। इसके बाद महिलाओं से उनके बारे में जानकारी लेते हुए भरण-पोषण के कानून से अवगत कराते हुए हर सम्भव मदद करने की बात कही।

इतना ही नही उंन्होने हर वृद्ध महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते हुए उनके स्वास्थ्य समस्याओं के निराकरण करने के लिए सीएमओ से बात करने की भी बात कही।
More Stories
वाराणसी : BHU में प्रवेश परीक्षा फॉर्म सहित अन्य शुल्क में हुई बढ़ोत्तरी को वापस लेने के सम्बंध में छात्रों ने सौपा ज्ञापन
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सांस्कृतिक दृढ़ता पर महसूस कराया है गर्व : अखिलेश मिश्र अपर सचिव विदेश मंत्रालय
दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन