रिपोर्ट : रायबरेली से संवाददाता सुफील खान
रायबरेली (खीरो) : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते 10 वी मोहर्रम जैसी पर्व को लेकर शनिवार को उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के मुस्लिम समुदायों को दसवीं मोहर्रम पर्व को लेकर ताजिया सार्वजनिक स्थानो पर स्थापित करने पर प्रतिबन्धित किया गया।
व
ही उपजिलाधिकारी जीत लाल सैनी ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते दसवीं मोहर्रम जैसी पर्व पर भीड़-भाड़ के माहौल पर शासन द्वारा प्रतिबन्धित किया गया है औऱ किसी भी प्रकार के जुलूस वा झांकिया नही निकाली जाएगी और उन्होंने बताया कि मूर्तिया व ताजिया या आलम अपने अपने घरों पर ही स्थापित करने पर कोई प्रतिबंध नही हैं। कोविड-19 वैश्विक महामारी को देखते हुए भारत सरकार व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा समय-समय पर निर्गत दिशा-निर्देशो का कड़ाई से पालन करे।
इसी क्रम में क्षेत्रधिकारी इंद्रपाल सिंह ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से से अपील करते हुए कहा कि ताजिया अपने घरों में रखकर परिवार के बीच पर्व को मनाएं, मोहर्रम पर्व पर ताजिया सार्वजनिक स्थानो पर रखना प्रतिबन्धित किया गया है, यदि शासन द्वारा संचालित कानून का उलंघन किया जाता है तो उसके ऊपर सख्त कार्यवाही की जायगी।
वही प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने सभी सम्मानित लोगों से अपील करते हुए कहा कि दसवीं मोहर्रम जैसे पर्व को शान्ति व्यवस्था के साथ अपने घरों में मनाएं। कानून का उलंघन करने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायगी।
बैठक में नाजिम अली, सीबू खांन, चीनी खांन, सलमान खान, पत्रकार, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
More Stories
वाराणसी : यूपी के पूर्व सीएम और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संकट मोचन दरबार में टेका मत्था
वाराणसी : “कैच द रैन” कार्यक्रम का हुआ आयोजन
वाराणसी : ओवरलोड ट्रक पर अब 50 हजार लगेगा जुर्माना- कमिश्नर