जिले के सुजानगंज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन उपजिलाधिकारी ने किया। बच्चो के विकास के लिए जीतना जरुरी पढ़ाई होती है उतनी खेल भी होता है, इससे व्यक्तियों को शारीरिक तथा मानसिक दोनों तरह से मजबूत करती है।
सुजानगंज के राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेल खुद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एस0डी0एम0 मछली शहर जय नारायण सचान ने कहा की बच्चो के विकास के पढ़ाई की आवश्यकता होती है उसी प्रकार खेल भी जरूरी होती है। इस तरह से शारीरिक और मानसिक दोनों मजबूत यह क्रिया मजबूत होती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विजय कुमार तिवारी ने कहा की शिक्षा के साथ साथ खेल कूद भी अनिवार्य होता है जिसमे युवाओ को बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
कई खेलो का हुआ आयोजन
इस कार्यक्रम कई खेलो का आयोजन किया गया। जिसमे 1500 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान ललित कुमार, द्वितीय स्थान अभिषेक तथा तृतीय स्थान आशीष यादव ने प्राप्त किया. लम्बी कूद में क्रमशःअर्पित, अभिषेक, अरविन्द. 400 mt की दौड़ में बालक वर्ग से उमेश मणि, आशीष, तथा बालिका वर्ग में क्रमशः निर्जला त्रिपाठी, प्रतिमा , तथा प्राची ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शेषधर तिवारी, ए डी ओ पंचायत केशव त्रिपाठी, रज्जन मिश्रा, राजेश पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।
निर्णायक की भूमिका में हुबलाल (पी टी आई ), बच्चा सिंह तथा महेंद्र मिश्रा थे कार्यक्रम का संचालन डॉ लक्ष्मीनारायण दुबे ने किया।
कार्यक्रम के अंत में युवा कल्याण अधिकारी विजय कुमार तिवारी ने सबका आभार व्यक्त किया।
More Stories
वाराणसी : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर किया दर्शन-पूजन, निर्माण कार्यों का लिया जायजा
वाराणसी : एक दिवसीय दौरे पर बनारस पहुचें केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बोले सर्दी की वजह से बढ़ रहे गैस के दाम
वाराणसी : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को Tweet कर दी शुभकामनाएं