जौनपुर : दिन ब दिन मौसम का हो रहे बदलाव और कभी बढ़ते ठंड में गरीब असहायों के पास ठंड के समय तन ढकने को कंबल या चादर नही होते है। इसी क्रम में जिले के प्रतापगढ़ के गौरामाफ़ी के निवासी व प्रयागराज में सिविल सेवा के मार्गदर्शक इंजीनियर दुर्गेश त्रिपाठी ने प्रयागराज व प्रतापगढ़ में गरीब असहायों को 151 कम्बल का वितरण किया।
यह वितरण कैम्प लगाकर नहीँ बल्कि माँ असहाय सेवा समिति के बैनर तले उनकी टीम ने सड़क पर टहल कर दीन-हीन, उपेक्षितों, असहायों, मानसिक विक्षिप्तो को कम्बल दिया। ज्ञातव्य हो इंजीनियर दुर्गेश त्रिपाठी समाजकार्य के विशेषज्ञ भी हैं और उनकी रुचि समाजसेवा में बहुत रहती है। कपड़ा बैंक के माध्यम से भी वे निर्धनो-असहायों की सेवा करते रहते हैं।
शहीद सैनिकों के बच्चो को निःशुल्क कोचिंग भी देते हैं।कम्बल वितरण के इस पुण्य कार्य में उनके मित्रों,चयनित छात्रों व शुभेच्छुओं ने सहयोग प्रदान किया। उन्होने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए युवाओं को इस तरह की मुहिम चलाकर असहायों की सेवा हेतु आह्वान भी किया।
अन्य तस्वीरे
More Stories
वाराणसी : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर किया दर्शन-पूजन, निर्माण कार्यों का लिया जायजा
वाराणसी : एक दिवसीय दौरे पर बनारस पहुचें केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बोले सर्दी की वजह से बढ़ रहे गैस के दाम
वाराणसी : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को Tweet कर दी शुभकामनाएं