चंदौली : लोकसभा चुनाव को अब कुछ ही महीने रह गए है। वही सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। एक दूसरे पर जमकर निशाना भी साध रहे है। कहि किसी पार्टी का गठबंधन हो रहा है तो कही टूट रहा है। एक तरफ जहां सपा-बसपा उत्तर-प्रदेश में गठबंधन जोड़ चुकी है। वही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी UAE के दौरे पर है। वही एक तरफ सपा-बसपा गठबंधन को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल के नेता व लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव मायवती से मिले। इस दौरान यूपी के चंदौली पहुचे भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मीडिया से रूबरू हुए जिसमे पार्टी के विचार और राजनीतिक परिवेश को सामने रखा।
भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना
मुगलसराय पहुचे भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मकर संक्रांति मिलन समारोह पहुचे जहां मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हुए कहा दुबई में पीएम मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी करने और विदेश में भारत की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उक्त बातो में हुसैन ने कहा कि राहुल ने पीएम मोदी को चोर करार दिया है और पिछले 4 वर्षों में भारत मे असहिष्णुता बढाने की बाते कहि है। कांग्रेस अध्यक्ष को विदेश में भारत की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए था। विदेशी धरती पर भारत को असहिष्णु कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। ये किसी नेता के विरुद्ध नही बोला जा रहा है ये बल्कि भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ बोला जा रहा है। इससे भारत देश की जनता के दिल पर चोट पहुच रही है। देश की जनता कांग्रेस को भाषा की मर्यादा तोड़ने का जवाब जरूर देगी।
सपा- बसपा गठबंधन पर बोले भाजपा प्रवक्ता
भाजपा प्रवक्ता हुसैन से सपा-बसपा गठबंधन को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा यह गठबंधन भाजपा के लिए कोई चुनौती नही है। उन्होंने कहा पीछले यूपी में विधानसभा में सपा-कांग्रेस जैसा गठबंधन ही सपा-बसपा का गठबंधन एक ही जैसा है। जिस तरह यूपी में लड़के और यूपी को यह साथ पसन्द है को खारिज कर प्रधानमंत्री की बात पर भरोसा जताया कर भाजपा के पक्ष में वोट किया था। वही जब हुसैन से तेजस्वी यादव के लखनऊ दौर पर पूछा गया तो उन्होंने कहा तेजस्वी यादव जी क्यो आये है नही मालूम। मगर यह पता है जब नीतीश कुमार का भाजपा और लोजपा से समझौता हुआ है। तब से महागठबंधन परेशान है । कोई न कोई तो परेशानी होगी तभी तेजस्वी यादव जी लखनऊ आये है। वही उन्होंने कहा बिहार में एनडीए 40 के 40 लोकसभा सीट जीतेगी। बिहार में जब आरजेडी की पूछ ही नही तो उत्तर-प्रदेश में क्या है?
1 thought on “चंदौली : भाजपा प्रवक्ता ने विपक्ष पर जमकर बोला हमला, कहा विदेश में मर्यादा का रखे ध्यान”